बागपत, जनवरी 12 -- बिनौली। क्षेत्र के गल्हैता गांव के जंगल में अचानक एक किसान का ट्रेक्टर पलट गया। जिसके उसके नीचे दबकर ट्रेक्टर चालक किसान की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। गल्हैता निवासी किसान कृष्ण पाल उम्र 55 वर्ष सोमवार की देर शाम अपने खेतों पर यूरिया खाद डालने के लिए ट्रेक्टर पर खाद के कट्टे रख कर ले जा रहा था कि जंगल में रास्ते पर खाद का कट्टा नीचे गिरने से रोकने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर एक और खाई पर चढ़कर पलट गया तो वह उसके नीचे दब गया। जगंल से आ रहे लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन वह उसे निकाल नही पाये। उन्होंने गांव में आकर इसकी सूचना दी, जिस पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुचें और किसी तरह ट्रेक्टर को सीधा करके उसके नीचे दबे किसान को बाहर निकाला औ...