उरई, मार्च 20 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में स्थापित आधुनिक लाइटों (मरकरी) के खराब होने की वजह से व्यापारियों, पल्लेदारों तथा किसानों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। गल्ला मंडी में सुबह से लेकर देर शाम तक किसानों की माल की तुलाई एवं खरीदारी चलती रहती है जबकि देर रात को विभिन्न जिंसों की ट्रकों में लोडिंग होती रहती है। इसी को दृष्टिगत रखकर उत्तर प्रदेश मंडी परिषद की ओर से विशाल ऊंचाई में आधुनिक मरकरी से लेंस लाइटों को लगाकर विद्युतीकरण किया गया था। लेकिन बीते कई महीनो से आधुनिक लाइट खराब हो गई है तथा मुख्य गेट के आसपास के पोलों में भी लाइट खराब होने से रोशनी गुल रहती है। फल स्वरुप व्यापारियों तथा जनता को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। गल्ला मंडी के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी परिषद को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.