हमीरपुर, फरवरी 13 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की नवीन गल्ला मंडी से बीती रात चोर दो बोरा लाही के साथ एक बंडल बारदाना चोरी करके ले गए। व्यापारियों ने मंडी के गार्डों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। गल्ला तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष श्यामबाबू पांडे ने बताया कि बुधवार की रात चोर श्रीजी ट्रेडर्स से दो बोरा लाही तथा अनिल गुप्ता की आढ़त से एक बंडल बारदाना उठाकर ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मंडी के गार्डों पर लापरवाही बरतने में का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से मंडी में गश्त बढ़ाने के साथ चोरी के खुलासे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.