सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- भवानीगंज। भवानीगंज थानाक्षेत्र के जुड़वानिया निवासी समीउल्लाह पुत्र हफीजुल्लाह ने गांव के ही कुछ लोगों पर गल्ला चोरी का आरोप लगाया है। थाने में दिए शिकायती पत्र में अपने गांव के ही लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन लोगों ने मिलकर तीन फरवरी की रात्रि में दरवाजा उखाड़ कर 10 कुंतल गेहूं और दो कुंतल चावल चुरा लिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...