भदोही, जनवरी 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निवासी व्यवसायी विजय कुमार की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रयागराज निवासी बिचौलिया अमन केशरवानी डीवी टेड्रस के संचालक हिंमाशू केशरवानी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा कायम किया है। विजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि कृष्णा इंटर प्राइजेज के नाम से धान का थोक कारोबार करता है। रानी मंडी प्रयागराज निवासी अमन केशरवानी तथा डीवी टेड्रस के संचालक हिमांशु केशरवानी ने ने छह लाख 95 हजार का धान ले लिया। धान लेने में लगभग छह माह बीत गया और अब पैसा देने में आनाकानी कर रहे हैं। उनकी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...