देहरादून, अगस्त 26 -- ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी में गोरखा समुदाय का हरितालिका तीज बहुत हर्ष और उत्सव से मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौतम प्रसाद शर्मा, ग्राम प्रधान हरिकला पुन ने ज्योत जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पुरोहित वाला ग्राम प्रधान तनुजा घले, गाजियावाला ग्राम प्रधान पूनम देवी,ईश्वर प्रसाद रेगमी, राखी गुरुंग, विनीता अधिकारी, कृष्णा छेत्री, टिका राम शर्मा, अरविंद राणा, सविता छेत्री और संकल्प पंत सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...