लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ, संवाददाता। गले में पौन किलो. की थॉयराइड गांठ होने से मरीज को सांस लेने, निगलने की समस्या होने लगी। तीन साल से समस्या और दर्द से जूझ रही युवती को परिवारीजनों ने ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल में दिखाया। ईएनटी विशेषज्ञ ने जांच कराकर ऑपरेशन करके गांठ निकालने में सफलता हासिल की है। ठाकुरगंज अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि पहली बार यहां गले की इतनी बड़ी गांठ डॉक्टरों ने निकाली है। वजीरबाग निवासी खुशनुमा (25) को गले में थॉयराइड की समस्या थी। समय से इलाज न होने से गांठ धीरे-धीरे तीन साल में करीब 750 ग्राम की हो गई। ठाकुरगंज अस्पताल में डॉ. अनित्या श्रीवास्तव ने मरीज को देखा। जांच के बाद परिवारीजनों की सहमति पर ऑपरेशन किया। डॉ. अनित्या ने बताया कि शुक्रवार को युवती के गले की पौन किलो की गांठ निकाली गई है। अब यु...