श्रावस्ती, जनवरी 10 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सिरसिया क्षेत्र में 10 दिन पहले हुई युवती की हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमी ने गले में सरिया घोप कर युवती की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिरसिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी सुनीता (18) का रक्त रंजित शव 10 दिन पहले दो दिसम्बर को उसके ही घर से बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। युवती के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले थे। जिससे युवती की हत्या होना बताया गया था। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलन किया। वहीं एसपी राहुल भाटी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी की ओर से पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को घटना का अनावरण के लिए लगाया गया। टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.