एटा, दिसम्बर 16 -- एटा। थाना जैथरा के गांव नगला विजई निवासी रामपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 दिसंबर को गांव नगला मोहन निवासी अंकित सहित दो लोगों ने एटा आते समय बेटे की पिटाई की। गले में अंगोछा डालकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए एटा। थाना अलीगंज के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 दिसंबर को आरोपी प्रांशू निवासी अगौनापुर अलीगंज बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि शादी करने के लिए आरोपी बेटी को अपने साथ ले गया है। भाइयों पर हमला कर किया घायल एटा। थाना नयागांव के गांव नगला गजी निवासी अखिलेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 दिसंबर को गांव केही नरसिंह ने पीड़ित, भाई पर हमला कर घाय...