औरैया, फरवरी 19 -- ककोर, संवाददाता। चिचौली मेडिकल कॉलेज के नाक, कान एवं गला ईएनटी विभाग में गले की पुरानी गांठ का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने एक मरीज को नई जिंदगी दी है। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। ग्राम आलमपुर निवासी 35 वर्षीय मुकेश के गले में पिछले करीब दस वर्षों से गांठ थी। परिजनों के अनुसार उन्होंने विभिन्न स्थानों पर उपचार कराया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लगातार बढ़ती परेशानी के बीच उन्होंने मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार से परामर्श लिया। डॉ. अमित कुमार ने मरीज की आवश्यक जांचें मेडिकल कॉलेज में ही कराईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन की सलाह दी गई। 18 फरवरी को लोकल एनेस्थीसिया देकर ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक इस तरह के ऑपरेशन में चेहरे की मुख्य नस प्रभावित होने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.