गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर गलेरिया रोड पर राजदरबार आइकॉनिक वेंचर्स की निर्माणाधीन व्यवसायिक परियोजना को सील कर दिया। यह परियोजना 3.25 एकड़ में विकसित की जा रही है। इस परियोजना पर वायु प्रदूषण करने का आरोप है। यह कार्रवाई सोमवार शाम को की गई। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के पास इस व्यावसायिक परियोजना में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन को लेकर शिकायत पहुंचीं थी। इस शिकायत पर आयोग की एक जांच टीम ने इस परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस परियोजना पर निर्माण कार्य के दौरान धूल उड़ती मिली। निर्माण सामग्री को ढका हुआ नहीं था। मानकों के मुताबिक डीजल जनरेटर सेट नहीं था। आरोप है कि इस बिल्डर ने हरियाणा राज्य प्...