समस्तीपुर, मई 8 -- समस्तीपुर। नगर निगम का वार्ड-छह पहले चकनूर पंचायत में आता था। इसकी आबादी 15 हजार के आसपास है। वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर निगम सिर्फ टैक्स वसूलने में लगा है, वार्ड में कुछ सड़कों को छोड़ दिया जाए तो कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। मोहल्लों में नल-जल का पाइप लीकेज है, इस कारण सड़कों पर जलजमाव रहता है और लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। सफाई भी सप्ताह में एक से दो दिन होती है। सड़कों पर कचरे का अंबार लगा रहता है। लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते हैं। मुख्यालय से पूसा की तरह जाने वाले सड़क पर नगर निगम का वार्ड-6 है। इसकी आबादी 15 हजार के आसपास होगी। इस वार्ड के बाद ग्रामीण इलाका शुरू हो जाता है। नगर निगम का यह नया वार्ड है। पहले यह चकनूर पंचायत में था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.