नोएडा, अक्टूबर 12 -- नोएडा। महिला ने तीन लोगों पर गली में आकर शोर करने और बेटी को चिढ़ाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। सेक्टर-121 की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला का आरोप है कि गली में आंबेडकर सिटी के रहने वाले रोबिन, नरेंद्र और पड़ोसी राजीव शोर शराबा करते हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। कई बार शोर करने को लेकर मना किया जा चुका है, पर आरोपी मानते नहीं हैं। पिछले दिनों महिला और उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने विवाद किया। उसके बाद से आरोपी उसकी बेटी को चिढ़ा रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नरेंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...