वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, संवाद। मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास स्थित गली में गुरुवार सुबह एक युवती संदिग्ध अवस्था में बेहोश पड़ी मिली। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। उसे काशी विद्यापीठ स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया, देर शाम उसे होश आया तो बिहार के मुजफ्फरपुर के टाउन थाना क्षेत्र निवासी आर्केस्ट्रा डांसर के रूप में पहचान हुई। सुबह समय जब स्थानीय लोग सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर गली में अचेत युवती पर पड़ी। युवती की हालत देख लोगों ने तत्काल मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। महिला कांस्टेबल से युवती की तलाशी कराई लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल बरामद नहीं हुआ। युवती की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने एंबुलेंस से युवती को अस्पताल भेजवाया। मंडुवाडीह थाने के कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.