बागपत, जनवरी 20 -- दाहा। भगवानपुर गांव में गली में बुग्गी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक व्यक्ति पर दो लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने पर दो लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। भगवानपुर नांगल गांव निवासी सुनील ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कि पड़ोसी संजीव के साथ गली में बुग्गी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ अंदर घर में बैठ गया। थोड़ी देर बाद संजीव मनोज ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर जान से मारने की धमकी देकर फ़ारर हो गए। थानाध्यक्ष दोघट सूर्य दीप सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में संजीव,मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा बामनौली गांव में वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट कर घर मे...