बरेली, फरवरी 7 -- बरेली। गली में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर ठेला चालक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर कार समेत पुलिस को सौंप दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारादरी के मोहल्ला एजाजनगर गौटिया में शुक्रवार दोपहर करीम मस्जिद के पास रहने वाला अरमान तेज रफ्तार में कार लेकर गली से गुजर रहा था। रफ्तार तेज होने के कारण मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और ठेला लेकर जा रहे चक महमूद निवासी जसीम को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कार दूसरी ओर दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जसीम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक और कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस...