प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। जार्जटाउन में संगम पेट्रोल टंकी और कमला भवन के पास गली आज भी पक्की नहीं बन पाई। गली में जलकल पानी का पाइप लाइन तक नहीं बिछा सका। सीवर पाइप बिछाने के लिए सड़क खोदी, लेकिन मरम्मत नहीं की। वाहन के दबाव से पानी का पाइप टूटने से अब पानी का संकट हो गया है। हालत यह है कि लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। टूटे पाइप की मरम्मत के लिए भी कोई नहीं पहुंचा। गली के लोग पानी खरीदने को मजबूर हुए। यहां रहने वाली पुष्पा पांडेय, अर्पित चतुर्वेदी, आशीष चौरसिया, पंकज विहारी का कहना है कि गली में घर बने तो सभी ने अपने खर्च से पानी का पाइप बिछाया, लेकिन जलकल हर साल पानी का बिल लेता है। गली की मरम्मत के लिए कई बार पार्षद से कहा। एक साल पहले नगर निगम से गली बनाने की गुहार लगाई। आजतक नगर निगम का कोई झांकने नहीं आया। इसी गली ...