भभुआ, दिसम्बर 18 -- करीब 550 मीटर लंबी गली में आधी बनी, निर्मित सड़क की गुणवत्ता पर सवाल लोगों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का लगाया आरोप, प्राक्कलन की अनदेखी (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर तीन और दो को बांटने वाली वीआईपी गली की हालत इन दिनों खराब हो गई है। करीब 550 मीटर लंबी यह गली फिलहाल आधी ही बन पाई है, जबकि आधी गली अपनी बदहाली पर मानो आंसू बहा रही है। हैरानी की बात यह है कि जो हिस्सा बना है, वह महज एक साल के भीतर ही उखड़ने लगा है और उसकी गिट्टी निकलकर इधर-उधर बिखर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान ही उन्होंने गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई थी। वार्ड निवासी विमल कुमार, विष्णु सिंह, श्रीराम लाल, मर्यादा पाल और संतोष कुमार ने बताया कि गली निर्माण के समय संवेदक से अच्छी गुणवत्ता का सीमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.