मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, सोमनाथ सत्योम। शहर का आउटर हिस्सा कहे जाने वाले भगवानपुर इलाके में स्वच्छता का बुरा हाल है। गली-गली में कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बन गया है। यहां के भाभा नगर में तो रौतनिया जैसा कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। जर्जर सड़क, जाम नाले और गंदगी के कारण यहां की व्यवस्था भगवान भरोसे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां घनी आबादी के अलावा निजी व सरकारी स्कूल और अस्पताल हैं। पूर्व मंत्री का शहरी आवास भी है। बावजूद साफ-सफाई की समस्या बरकरार है। गंदगी और धूलकण के कारण लोग सांस और चर्म रोग के शिकार हो रहे हैं, लेकिन सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जिम्मेदारों की उदासीनता से लोगों में गहरी नाराजगी है। इनकी अपेक्षा है कि इलाके में बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में सार्थक पहल हो। भगवानपुर के प्रकाश कुमार, राजेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.