अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- (सवालों में अस्पताल) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर से लेकर देहात तक हर दूसरी गली में खुले तथाकथित 'मिनी अस्पताल' आम लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। बिना मान्य डिग्री, बिना पंजीकरण और बुनियादी सुविधाओं के ये अवैध क्लीनिक धड़ल्ले से संचालित हैं। इलाज के नाम पर इंजेक्शन, ड्रिप और दवाओं की खुली बिक्री हो रही है। कम फीस और नजदीकी का लालच देकर गरीब, मजदूर और ग्रामीण मरीजों को फंसाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने सालभर पहले इनके विरुद्ध अभियान चलाया था, फिर चुप्पी साध ली। शहर की तंग गलियों से लेकर देहात के कस्बों और गांवों तक हर जगह 'मिनी अस्पताल' के नाम पर इलाज का धंधा फल-फूल रहा है। इन क्लीनिकों में न तो किसी डॉक्टर की मान्य मेडिकल डिग्री होती है और न ही स्वास्थ्य विभाग से कोई वैध पंजीकरण। इसके बावजूद मरीजों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.