बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- गली के विवाद में महिला के साथ मारपीट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी प्रखंड की सनैया पंचायत के मिल्कीपर गांव में गली से आने-जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई। एक महिला जख्मी हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान शंभू यादव की पत्नी विमली देवी के रूप में की गई है। घायल महिला ने बताया कि मोहल्ले के ही सौरभ कुमार, शैलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने उन्हें गली में आने-जाने से जबरन रोकने का प्रयास किया। जबकि, गली सार्वजनिक है और मोहल्ले के सभी लोग उसका उपयोग करते हैं। महिला ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...