औरैया, फरवरी 22 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय औरैया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर रविवार को स्वयंसेवकों ने गांव में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत के साथ हुई। प्रोजेक्ट कार्य के तहत स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर लोगों को फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान मच्छर रुके रोग थमे, स्वच्छता है सच्ची ढाल, फाइलेरिया नहीं होगा चाल, फाइलेरिया मुक्त हो देश और स्वच्छ घर-स्वस्थ समाज जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने और मच्छरों से बचाव के उपाय करने की अपील की। बौद्धिक सत्र में फाइलेरिया उन्मूलन विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। शिक्षिका आकांक्षा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय...