पीलीभीत, मार्च 17 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला की रहने वाली सितारा बेगम ने बताया 15 मार्च की शाम को गांव के ही कुछ लोग रंजिशन पति खुर्शीद खान को गालिया दे रहे थे। विरोध करने पर डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई लगा दी। इसमें गुम और खुली चोटे आई हैं। शोर सुनकर गांव के कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने महिला की ओर से इश्तिकार, अजीम खां, नदीम खां और जिबरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.