सुल्तानपुर, जनवरी 6 -- ठंड के मौसम में लाखों की आबादी अंधेरे में रही बिजली आपूर्ति ठप रहने से प्रभावित हुई दैनिक दिनचर्या कूरेभार, संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच गलिबहा और धनपतगंज विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति करीब 19 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। इसके चलते दोनों क्षेत्रों की लाखों की आबादी को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र 33 केवी धनपतगंज की लाइन में आए फॉल्ट के कारण कूरेभार और धनपतगंज फीडर से संचालित लगभग दो लाख घरों में सोमवार की रात से मंगलवार की दोपहर के बाद तक अंधेरा रहा। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9 बजे के करीब अचानक बिजली आपूर्ति ठप हुई। पहले तो लोगों को लगा कि थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी। लेकिन देखते ही देखते पूरी रात बीत गई, लेकिन बिजली नहीं आई। सर्दी के मौसम में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों ...