बलिया, मार्च 23 -- रेवती (बलिया), हिन्दुस्तान संवाद। एक युवक की चाकू से गला काटकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक दिया। शनिवार को युवक का शव गेहूं के खेत से बरामद होने के बाद खलबली मच गयी। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है युवक की हत्या आशनाई में हुई है। पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव के उत्तर खाकी बाबा के मठिया के पास शनिवार की दोपहर गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मानगढ़ निवासी 24 वर्षीय चंदन के रुप में हुई। इसके बाद गांव-घर में मातम पसर गया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि 18 मार्च की शाम किसी का उसके मोबाइल पर फोन आया। इसके बाद वह घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.