सीधी, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के सीधी जिले से मंदिर के एक पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह-सुबह जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में जुटे थे, तभी शहर में एक पुजारी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।घात लगाए बाइक सवारों ने किया हमला तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के 75 वर्षीय पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी रोज की तरह सुबह घर से मंदिर के लिए पूजा-अर्चना करने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से पुजारी का गला रेत दिया। वार इतना घातक था कि पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.