मधेपुरा, अगस्त 19 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि बेलो वार्ड छह पिपराही टोला उप स्वास्थ्य केंद्र के पास नहर किनारे धान खेत से सोमवार की अहले सुबह एक अधेड़ का शव बरामद किया गया। आशंका जतायी जा रही है कि धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद धान की खेत में शव फेंक दिया गया। शव की पहचान नाढ़ी वार्ड 14 खाड़ी टोला निवासी जसवंत कुमार यादव (42) के रूप में की गयी। धान की खेत से शव मिलने के बाद स्थल पर लोगों भीड़ जमा हो गयी। शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने बेलो कैंप की पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के चाचा शिवकुमार यादव ने बताया कि जसवंत रात से ही घर से गायब था। पति-पत्नी के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.