बाराबंकी, जून 23 -- निन्दूरा। दिनभर हत्या से इनकार करने वाली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट में अरविंद का गला दबा कर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है। मामला घुंघटेर थाना के बजगहनी गांव का है। पुलिस अब हत्या के कारण को तलाश रही है। रविवार को फिर से घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। 21 जून को छप्पर के नीचे मिला था शव: घुंघटेर थाना के बजगहनी गांव निवासी अरविंद कुमार (35) पुत्र स्व. राम पाल गांव के ही माता प्रसाद के यहां रहता था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे भोजन के बाद अरविंद बजगहनी-रैंगवा संपर्क मार्ग पर पुल के पास खेत की रखवाली करने गया था। वह रात में वहीं पर छप्पर ने नीचे सोता था। शनिवार की सुबह उसका शव छप्पर के नीचे तखत पर मिला था। सीने, गले पर चोट के थे निशान: मृतक अरविंद के सीने व गले पर चोट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.