हरदोई, दिसम्बर 17 -- हरदोई। हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलाबनगर मजरा डकौली निवासी युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। इलाज के लिए माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। पूछताछ के दौरान उसने प्रेम प्रसंग को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात बताई है। सीओ बिलग्राम रविप्रकाश ने बताया कि छानबीन में पता चला कि डकौली निवासी ज्योति पड़ोसी गांव निवासी इकबाल के साथ नौकरी की तलाश में संडीला गई थी। दोनों बाइक पर सवार होकर संडीला पहुंचे। वहां एक निजी फैक्ट्री में इकबाल रुक गया। वह वहीं पर काम करता है। अपनी नौकरी के संबंध में बातचीत करने के बाद ज्योति अपने ही गांव निवासी फुरकान के साथ घर वापसी के लिए च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.