लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- थाना ईसानगर के एक गांव में बुधवार को मिले युवक के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। उसके मुंह में बालू ठूंसी हुई थी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव भदईपुरवा निवासी 36 वर्षीय गुड्डू पुत्र आरिफ बुधवार को अपने परिजनों के साथ खेत पर मसूर की फसल काटने के लिए गया था। दोपहर तक काम करने के बाद परिजनों ने घर चलने की बात कही तो गुड्डू ने बाद में आने की बात कही। मृतक का खेत घर से करीब चार किलोमीटर दूर नदी के दूसरे साइड पर है। इस बात पर गुड्डू के परिजन घर लौट आए। परिजनों का कहना है कि खाना खाकर दोबारा खेत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.