लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- तिकुनियां के बगिया मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र पंत की हत्या दबाकर हत्या की गई थी। यह खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक नरेंद्र 26 नवंबर से गायब था। उसके घर में ताला लगा हुआ था। कई दिन बीत जाने के बाद पड़ोसियों ने नरेंद्र के घर से बदबू आने की बात कही और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर से नरेंद्र का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक की भाभी विद्या पंत ने बताया कि उनका देवर अकेले ही तिकुनियां में रहता था, जबकि परिवार के अन्य लोग पंथनगर में रहते हैं। सोमवार करीब तीन बजे सूचना मिली तो परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। बताया कि शव उल्टा पड़ा था, जबकि उसके ऊपर रजाई गद्दा और मच्छरदानी तक ल...