बांदा, सितम्बर 2 -- बांदा। संवाददाता बारिश में फैली गंदगी से संक्रामक बीामारियां अब लोगों को घेरने लगी हैं। डिप्थीरिया की चपेट में आई एक मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदौसा थानाक्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी तीन वर्षीय अनामिका पुत्री कुलदीप तीन दिन से सर्दी-जुकाम-बुखार से परेशान थी। घरवालों ने नजदीक के ही डॉक्टरों से इलाज करवाया। लेकिन फायदा नहीं हुआ। रविवार को उसके गले में सूजन आ गई। वह कुछ खा पी नहीं पा रही थी। सास लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। सोमवार सुबह घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पहले नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ ने उसकी जांच की। डॉक्टर ने बताया कि वह डिप्थीरिया (गला घोंटू) से पीड़ित है। उसे तत्काल भर्ती किया गया। वरिष्ठ बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके गुप्ता ने उसका उपचार शुरू किया। मामले की जानकारी सीएम...