मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में बीती मंगलवार की देर रात सड़क हादसा हो गया। मोहल्ला सीधी सराय में तेज रफ्तार से जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए, जबकि सड़क किनारे खड़े दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल हुए असलम और गुलज़ेब अंसारी को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर गलशहीद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...