महाराजगंज, जनवरी 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ी भीषण ठंड ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। रविवार को भी महराजगंज में पूरा दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सूर्य के दर्शन नहीं होने के बीच पछुआ हवाओं ने लोगों में ठिठुरन बढ़ा दिया। पूरा दिन गलन के कारण न्यूनतम पारा भी एक डिग्री से लुढ़क कर 7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। भीषण ठंड ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। मौसम बदलने से दिन में धीरे-धीरे पारा 25 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 23 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। पूरा दिन के सूर्य के दर्शन नहीं होने से दिन में गलन से लोगों की परेशानी अधिक है। अधिकतम व न्यूनतम पारा में गिरावट होने से अधिकतर लोग गलन से परेशान हैं। ऐसे में अलाव ही सहारा बना हुआ है। रात में कोहरा गिरने से दृश्यता हुई कम जिले के या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.