ललितपुर, जनवरी 9 -- सर्दी ने जनवरी के प्रथम सप्ताह में अचानक अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। विगत एक सप्ताह से लगातार चल रही शीतलहर और गलन भरी ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात यह हैं कि बाजारों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक कामकाज पर ठंड का असर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे और तेज गलन के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। आमतौर पर सुबह चहल-पहल से गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे और आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकले। दोपहर करीब एक बजे सूर्यदेव के दर्शन होने पर ही बाजारों और सड़कों पर कुछ रौनक लौटी। सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज की गति धीमी रही, जहां कर्मचारी धूप सेंकते नजर आए। शाम ढलते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। पांच बजे के बाद जगह-जगह लोग आग ...