हमीरपुर, दिसम्बर 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। क्षेत्र में कोहरा और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पछुआ हवा के प्रभाव से गलन और बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही घनी धुंध छाई रही, जिससे आम लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। शाम चार बजे के बाद ठंड का असर और बढ़ा तो लोग घरों की ओर लौटने लगे। पूरे दिन पछुआ हवा चलती रही, जिससे लोग ठंड से कांपते नजर आए। मौसम को देखते हुए स्कूलों में दो दिन का शीतकालीन अवकाश और बढ़ा दिया गया। तहसील की वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 14.2 पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा की गति 3.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कोहरे के कारण दिन भर धूप नहीं निकली। आम जन घरों में आग, वही दुकानदार अलाव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.