बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- सुबह-शाम गलन का असर बढ़ने लगा है। ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह के समय गलन के चलते हाथ-पैर सुन्न होने लगे हैं। सोमवार को सुबह गलनभरी ठंड का अहसास हुआ। सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोग धूप में बैठे नजर आए। न्यूनतम तापमान 9 पर बना रहा, लेकिन अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद 23 पर पहुंच गया। दिसंबर महीना शुरु होते ही तेजी से ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-शाम गलन बढ़ रही है। इससे लोग हाथ-पैर की उंगली सुन्न हो रही हैं। आने वाले दिनों में ठंड और गलन का असर बढ़ेगा। सोमवार को सुबह कपकपाने वाली ठंड महसूस की गई। धूप निकलने पर ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो गया। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। ठंड से बचाव के लिए लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। दोपहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.