देवरिया, दिसम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। गलन भरी ठंड का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। ठंड में इजाफा होने के कारण लोग पूरे दिन कांपते रहे। शाम ढलते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। दिन ढलने के साथ सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तापमान अधिकतम 17 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। मौसम में परिवर्तन होने के साथ ठंड अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। दिन प्रतिदिन ठंड में इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को हल्का धूप खिलने के बाद शुक्रवार को मौसम बदल गया, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शहर से लेकर गांवों तक लगातार बढ़ते ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को सर्द हवा एवं गलन भरी ठंड से लोग खूब परेशान किया, जिससे लोग पूरे दिन कांपते रहे। बढ़ते ठंड के कारण लोग लोग शुक्रवार को घरों में दुबके रहे, बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही वे घरों से बाहर निकले। लोग घरों ...