रामपुर, दिसम्बर 3 -- सुबह-शाम गलन का असर बढ़ने लगा है। ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह के समय गलन के चलते हाथ-पैर सुन्न होने लगे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को सुबह गलन भरी ठंड का अहसास हुआ। दोपहर के समय में सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोग धूप में बैठे नजर आए। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर बना रहा, लेकिन अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद 23 डिग्री पहुंच गया। ठंड से बचाव के लिए लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। दोपहर के समय धूप का असर कम हो गया। शाम ढलने के बाद फिर तेज ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचेगा। इसके बाद फिर दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। इस बीच मौसम में बदलाव होता रहेगा। ------- सा...