रामपुर, जनवरी 5 -- सुबह में घना कोहरा छाने से जहां यातायात प्रभावित रहा वहीं आम जनमानस को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। सर्दी में लोगों की कंपकपी छूट गई। दिन भर लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं मगर इससे भी सर्दी से कोई राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी सात दिनों तक जनपद में सर्द हवाओं के चलने और सुबह व शाम के समय में कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...