देवरिया, दिसम्बर 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को गलन भरी ठंड का कहर और बढ़ गया। धूप नहीं निकलने से दिन भर लोग कांपते रहे। पिछले एक पखवाड़े से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ठंड से राहत को अलाव, हीटर और ब्लोअर सहारा बना रहा। गलन भरी ठंड व अवकाश के चलते अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। ठंड बढ़ने से सूखी लकड़ी 15 रूपया और इमली का कोयला 60 रुपए किलो हो गया। बदले मौसम में ऊनी कपड़ों और गर्म पेय पदार्थी की बिक्री बढ़ गयी है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलते गलन भरी ठंड लोगों को कंपाने लगा है। शनिवार को कोहरे का प्रकोप कम रहा, लेकिन पूरे दिन गलन भरी ठंड बरकरार रहा। मौसम बदलने और गलन भरी ठंड का प्रकोप बढ़ने का प्रभाव शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला। शनिवार को अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.