औरैया, जनवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने शुक्रवार को लोगों को खूब ठिठुराया। अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह से ही धूप तो निकली रही लेकिन गलन इतनी रही कि धूप का असर कम महसूस हुआ। हल्की उत्तरी हवाएं पूरे दिन चलती रहीं जिससे ठंड का असर और तेज हो गया। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरी-पेशा लोगों को गलन का सामना करना पड़ा। लोग कान-सिर ढककर ही घरों से निकले। कई लोग रास्ते में चाय की दुकानों पर रुककर गर्म चाय की चुस्कियों के सहारे ठंड भगाते रहे। बाजारों में भी लोगों की संख्या दोपहर तक कम दिखाई दी। दोपहर में धूप कुछ देर तेज हुई लेकिन शाम होते ही गलन फिर बढ़ गई और लोग जल्दी घरों को लौटने लगे। मौसम वैज्ञानिक राम पलट के अनुसार अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.