झांसी, नवम्बर 20 -- पहाड़ों से आ रही सर्दीली हवाओं से मैदान ठिठुरने लगे हैं। हालात यह है कि फिजा में गलन बढ़ गई है। गुरुवार को सर्दी चरम पर रही। अधिकतम पारा सामान्य से 3.2 तो न्यूनतम 2.3 सेंटीग्रेट नीचे दर्ज किया गया। दिन में खिली धूप ने राहत दी। पर, शाम गहरी होते ही बुंदेले कंपकंपा उठे। कई स्थानों पर जलावनी ढूंढ़कर राहगीर सर्दी दूर भगाते दिखे। गुरुवार को अधिकतम पारा 26.3 तो न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। सर्दीली हवाओं का दिन में कहर महसूस किया गया। बुधवार बेहद ठंडी रही। हल्की धुंध के आगोश में शहर रहा। सुबह 6.38 बजे सूर्योदय हुआ। पर, सर्दी के तेवरों ने बंदों को रजाई-कंबलों में दुबकने पर मजदूर किया। 6 से 8 किमी रफ्तार से चल रही पूरब-परिश्चम, उत्तर दिशाओं से हवाएं कमान संभालें रही। मॉर्निंग वॉक को निकले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में पैक रहे। ज...