गौरीगंज, दिसम्बर 21 -- अमेठी। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। रविवार को ठंड और गलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड का असर बढ़ने से गलन भरी ठिठुरन महसूस की गई। रविवार की सुबह दस बजे सूर्य देव के दर्शन तो हुए, लेकिन धूप पूरी तरह नहीं खुल सकी। इससे ठंड से राहत नहीं मिल पाई। बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड के कारण अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में अचानक आई इस गिरावट से अब पाला पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। इसका सीधा असर जिले की रबी फसलों पर पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जहां यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभकारी माना ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.