प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। संगमनगरी में कड़ाके की ठंड जारी है। मंगलवार को धूप निकलने के बावजूद गलन से कोई खास राहत नहीं मिली। सर्द हवा चलने से ठंड के तेवर अधिक सख्त हो गए। मंगलवार को दिन के तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई लेकिन रात के तापमान में गिरावट से गलन और बढ़ गई। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन में अब तक सबसे कम था। इससे पहले 29 दिसंबर को 6.4 और चार जनवरी की रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रात का तापमान गिरने से सुबह और शाम को गलन तेज हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.