गोरखपुर, जनवरी 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वांचल में मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को कोल्ड-डे रहा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। दिन में कुछ घंटे धूप निकली लेकिन सर्द हवा की वजह से गलन का एहसास बरकरार रहा। हालांकि बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक का इजाफा हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस था। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे की वजह से सुबह 5:30 बजे तक विजिबिलिटी शून्य के करीब रही है। मौसम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.