हाथरस, जनवरी 6 -- हाथरस। बीते कई दिनों से सर्दी के सितम का सामना कर रहे लोगों के लिए सप्ताह का पहले दिन सोमवार को धूप के दर्शन हुए। लेकिन गलन के बीच निकली धूप भी लोगों को ठिठुरन से कोई राहत नहीं दे सकी। जिसके चलते सर्दी के तेवर जस के तस बने रहे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूतम 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को कोहरे के सितम से मामूली राहत रही। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे मौसम बिगड़ने के आसार बने रहे। तापमान में गिरावट रहने की वजह से शीतलहर के तेवर काफी तल्ख रहे। जिसके चलते सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दिन चढ़ने के बाद भी धूप के दर्शन नहीं हुए। जरुरी काम होने पर ही लोग बाजारों में निकले। जो लोग बाजार में निकले वह पूरी तरह से ठंड से बचाव को लेकर गर्म कपड़े पहनकर निकलें। जिससे की ठंड से बचाव हो सकें। दोपहर 12...