गौरीगंज, दिसम्बर 30 -- अमेठी। संवाददाता जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मंगलवार को सुबह से आसमान साफ रहा और बीच-बीच में सूरज की झलक भी दिखाई दी, लेकिन गलन के आगे सूरज की चमक फीकी साबित हुई। ठंडी हवाओं और नमी के कारण लोगों को दिनभर ठिठुरन का एहसास होता रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिला। लोग घरों से निकलते समय ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखे। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड के कारण अधिक सतर्कता बरतनी पड़ी। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में भी रौनक देखी गई। गर्म कपड़ों, स्वेटर, जैकेट, मफलर और ऊनी टोपी की बिक्री में तेजी आई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.