वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण ठंड बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। रात का तापमान चार डिग्री तक गिर गया है। इसके कारण ठंड अब हल्की गलन के रूप में महसूस की जा रही है। इस सीजन की सबसे सर्द रात गुरुवार को रही। पहली बार तापमान 10 डिग्री के नीचे आया है। यह 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक यह गिरावट जारी रहेगी। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया था। सुबह करीब सात बजे दृश्यता आठ सौ मीटर दर्ज की गई। वहीं करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण हल्की ठिठुरन भी महसूस हो रही थी। हालांकि सूरज की किरणों के साथ कोहरा छंट ग...