फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर। दिसम्बर माह के पहले पखवारे में ही गलन भरी सर्दी और कोहरा का सितम शुरु हो गया है। शनिवार के बाद रविवार को भी भोर पहर घना कोहरा छाया रहा। विजविलटी कम होने के कारण जहां नेशनल हाईवे में वाहनों को रेंगना पड़ा वहीं ट्रेने भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलम्ब से चलीं। घने कोहरे ने रविवार को एक बार फिर दोआबा को अपने आगोश में ले लिया। आसमान में कोहरे की चादर छाने के साथ ही हवा के चलने से सर्दी बढ़ गई। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। कोहरे व शीतलहर से लोगों की दिनचर्या बिगड़ने लगी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असार जिले में भी दिख रहा है। कड़ाके की सर्दी व कोहरे से लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। शनिवार रात में पारा गिरने व ठंडी हवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.